प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्याति एवं अटल पेंशन योजना पर कार्यशाला संपन्न.
भारत सरकार द्वारा 12 रूपये के वार्षिक खर्च पर दो लाख रूपये का दुर्घटना बीमा तथा 330 रूपये प्रति वर्ष खर्च करने पर दो लाख रूपये का जीवन बीमा आम आदमी के लिये प्रारंभ की गई है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर डाॅ. सुदाम खाडे़ ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के द्वारा आम आदमियों के लिये अत्यंत लाभकारी योजना है जिसका लाभ प्रत्येक नागरिक अपने जन-धन योजना अथवा बैंक खाते के माध्यम से लाभ ले सकता है। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डाॅ. आर.आर. भोंसले के साथ अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आॅफ इंडिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सीहोर, आष्टा एंव नसरूल्लागंज, बैंक शाखा प्रबंधक के साथ जिला समन्वयक एवं क्षेत्र में नियुक्त बिजनेस करसपांडेस बी.सी. उपस्थित थे। कार्यशाला में बीमा योजना की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सर्वाधिक क्षेत्र पर कार्य करने वाले बैंक आॅफ इंडिया, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक, केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक अपने-अपने खाता धारकों को शत-प्रतिशत लाभांवित करें जिससे जिले की प्रगति बढ़ सके। आंध्रा बैंक, यूको बैंक द्वारा बीमा योजनाओं से खाता धारकों को सर्वाधिक लाभांवित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये डाॅ. खाड़े ने कहा कि आयु वर्ग 18 से 70 वर्ष, 18 से 50 वर्ष एवं अटल पेंशन योजना के लिये निर्धारित आयु वर्ग के अनुसार खाता धारकों का वर्गीकरण कर जागरूक करते हुये, शून्य राशि वाले खातों में राशि जमा कराकर बीमा योजनाओं से लाभांवित करें ताकि अप्रिय स्थिति पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
01 अगस्त तक शत-प्रतिशत लक्ष्य करें प्राप्त
कार्यशाला में डाॅ. खाड़े ने समस्त बैंक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया कि 01 अगस्त तक शत-प्रतिशत खाता धारक बीमा एवं पेंशन योजना से जोड़ दिये जाये। इसके लिये बिजनेस करसपांडेस बी.सी. को आरसेटी से प्रशिक्षित करें, ग्राम पंचायतों में संचालित ई-कक्षों, ग्राम रोजगार सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों की सहायता से प्रत्येक ग्रामवासी को लाभांवित करें। कलेक्टर ने कहा कि योजना से संबंधित जानकारी ग्रामवासियों को न होने पर भ्रामाक स्थिति बन रही है, अगर प्रत्येक ग्रामवासी को इसकी जानकारी दी जाये तो वे सहज बीमा योजनाओं का लाभ लेंगे।
योग प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न
म.प्र. जन अभियान परिषद्, विकासखण्ड सीहोर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों को योग का अभ्यास एवं प्रशिक्षण गायत्री शक्तिपीठ में शांतिकुंज से पधारे गायत्री परिवार के परिब्राजक आचार्य श्री सुखदेव शुक्ला द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि सर्वश्री मानसिंह सेन, शिवनारायण विश्वकर्मा, उमेश माहेश्वरी खण्डवा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रायपुरा, भण्डेली, सालीखेड़ा, इमलीखेड़ा, मूंजखेड़ा, खण्डवा, शेखपुरा, बिजौरा, बिजौरी, मुंगावली, झागरिया, पथरिया, सनखेड़ा, पीपलखेड़ा, सुआखेड़ी आदि ग्रामों से समिति के 33 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को अभ्यास क्रम के अनुसार आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए आचार्य श्री सुखदेव शुक्ला ने योग का महत्व बताया तथा योग को प्रतिदिन करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया। प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पारूल उपाध्याय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल रहने की अपील की हैं। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक मंगल व्यास ने बताया कि विकासखण्ड के सभी प्रस्फुटन ग्रामों में समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामवासी ग्राम स्तर पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
[jetpack_subscription_form title="SUBSCRIBE TO ATAL PENSION YOJANA
" subscribe_text="Enter your email address to subscribe to Atal Pension Yojana and receive notifications of latest news!" subscribe_button="Subscribe"]
Leave a Reply